चंद्रगुप्त प्रथम
→चन्द्रगुप्त प्रथम (319-335 ई.) भारतीय इतिहास के सर्वाधिक प्रसिद्ध राजाओं में से एक था। वह गुप्त शासक घटोत्कच का पुत्र था। चन्द्रगुप्त ने एक 'गुप्त संवत' (319-320 ई.) चलाया, कदाचित इसी तिथि को चंद्रगुप्त प्रथम का राज्याभिषेक हुआ था। चंद्रगुप्त ने, जिसका शासन पहले मगध के कुछ भागों तक सीमित था, अपने राज्य का विस्तार इलाहाबाद तक किया। 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण करके इसने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया था।:-अधिक जानकारी के लिए देखें:-चन्द्रगुप्त प्रथम