This is best gaming app

यदि देश में सभी धर्मों के बीच एकता रहे, तो उस देश की आधी समस्या अपने आप ही समाप्त हो जाएगी। भारत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत में विभिन्न धर्म विद्यमान हैं। इन सबकी संस्कृति, रहन-सहन व पूजा करने का ढ़ंग अलग-अलग है। ये सब हमारे देश के कीमती मोती हैं। इन मोतियों को एकता का धागा बाँधे हुए है। धर्म मनुष्य को अच्छाई अपनाने और बुराई को मिटाने का मार्ग बताता है। यदि मनुष्य के जीवन में धर्म न हो, तो वह कभी अच्छा इंसान नहीं बन सकता। धर्म मनुष्य को उसके आचरण, उसके कर्तव्यों, आपसी प्रेम व साझेदारी बनाए रखने की प्रेरणा देता है। किसी धर्म ने कभी यह नहीं कहा कि दूसरा धर्म अच्छा नहीं है। धर्म ही है, जो मनुष्य को आपस में जोड़े हुए है। मनुष्य में बुराई के प्रति डर पैदा करना व उसे अच्छा इंसान बनाना धर्म का ही कार्य है। सारे धर्मों का निचोड़ है- दूसरों की सेवा करना, सबकी सहायता करना, सत्य व

0 votes
asked by

1 Answer

answered by
Please help the community by adding answers

No related questions found

Made with in India
...