उलूपी
→इरावत अर्जुन तथा नागराज की कन्या उलूपी का पुत्र था। इरावत ने महाभारत के युद्ध में महाबली राजकुमार विंद और अनुविंद को हराया था। महाभारत के युद्ध में उसने सुबल के पुत्रों अर्थात् शकुनि के भाइयों का हनन कर डाला था। अलम्बुष से युद्ध के दौरान इरावत ने शेषनाग के समान विशाल रूप धारण कर लिया तथा बहुत से नागों के द्वारा उस राक्षस को आच्छादित कर दिया। राक्षस ने गरुड़ का रूप धारण कर समस्त नागों का नाश कर दिया तथा इरावत को भी मार डाला।अधिक जानकारी के लिए देखें:- इरावत