मैनपाट
→'मैनपाट' भारत के राज्य छत्तीसगढ़ का एक पर्यटन स्थल है। यह स्थल अम्बिकापुर नगर, जो भूतपूर्व सरगुजा, विश्रामपुर के नाम से भी जाना जाता है, से 75 किमी. की दूरी पर अवस्थित है। अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ठंडा नगर है। मैनपाट में भी काफ़ी ठंडक रहती है, यही कारण है कि इसे 'छत्तीसगढ़ का शिमला' कहा जाता है। 1962 ई. में यहाँ पर तिब्बती लोगों के एक समुदाय को भी बसाया गया था। इस समुदाय के अधिकांश लोग आज भी यहाँ हैं।अधिक जानकारी के लिए देखें:-मैनपाट