कौसानी
→'कौसानी' उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले से 53 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह भारत का ख़ूबसूरत पर्वतीय पर्यटन स्थल है। कौसानी हिमालय की ख़ूबसूरती के दर्शन कराता पिंगनाथ चोटी पर बसा है। यहाँ से बर्फ़ से ढके नंदा देवी पर्वत की चोटी का नज़ारा बड़ा ही भव्य दिखाई देता है। कोसी नदी और गोमती नदी के बीच बसे कौसानी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' कहा था। यहाँ के ख़ूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे, खेल और धार्मिक स्थल पर्यटकों को ख़ासतौर पर अपनी ओर आकर्षित करते हैं।अधिक जानकारी के लिए देखें:-कौसानी