वी. के. कृष्ण मेनन
→'वी. के. कृष्ण मेनन' भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री थे। वे 1947 से 1952 तक लंदन में भारत के हाई कमिश्नर थे। वी. के. कृष्ण मेनन ने अनेक बार संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया। 1957 और 1962 में वे लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। 1957 में उन्हें देश का रक्षामंत्री बनाया गया, परंतु उनका यह कार्यकाल बहुत ही विवादित रहा। उन्होंने देश की रक्षा तैयारियों की यहाँ तक उपेक्षा की कि एक बार तीनों सेनाध्यक्षों ने त्याग पत्र तक दे दिया था।अधिक जानकारी के लिए देखें:-वी. के. कृष्ण मेनन