सुषमा स्वराज
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने समकक्ष स्पेन के विदेश मंत्री जोसेप बोरेल से द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक का आयोजन मेड्रिड के विअना पैलेस में किया गया। इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा पर सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्य बिंदु
• भारत और स्पेन ने बहुपक्षवाद का समर्थन किया और नियम आधारित मुक्त व्यापार का समर्थन किया।
• इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की गयी।
• दोनों देशों ने संभावित आर्थिक तथा औद्योगिक संबंधों व तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की। स्पेन नाभिकीय उर्जा के नागरिक उपयोग, परिवहन, रेलवे तथा नारिकरणीय उर्जा में अग्रणी है।
• इस बैठक के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्थायित्व व शान्ति में भारत के बढ़ते हुए प्रभाव को स्वीकृत किया गया।
• स्पेन ने पुलवामा में जैश-ए-मुहम्मद नामक इस्लामिक चरमपंथी संगठन द्वारा किये गये आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और शहीद हुए सैनिकों के प्रति संवेदना प्रकट की।
ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ सिविल मेरिट मैडल
भारत की विदेशी मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ सिविल मेरिट मैडल से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 2015 में नेपाल में भूकंप के दौरान स्पेनिश पीड़ितों की सहायता करने के लिए दिया गया। यह पुरस्कार स्पेन की सहायता करने वाले विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाता है।