This is best gaming app

समस्थानिक व् समभारिक तत्व क्या होते है।explain isotopes and isobars .

0 votes
asked in General Knowledge by

1 Answer

answered by
समस्थानिक तत्व :—समस्थानिक तत्व के ऐसे परमाणु जिनका परमाणु क्रमांक समान होता है परन्तु परमाणु भार भिन्न भिन्न होता है जैसे हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक है जिनका परमाणु भार क्रमशः 1 2 व3 तथा परमाणु क्रमांक 1 होता है।इन्हें क्रमशः प्रोटियम ,डयूटीरियम,व ट्राइटियम कहते है।
किसी तत्व के समस्थानिकों में प्रोटोन तथा इलेक्ट्रानो की संख्या सामान होती है परन्तु न्यूट्रानो की संख्या भिन्न भिन्न होती है।समस्थानिकों के कई रसायनिक गुण समान होते है तथा इन्हें आवर्त सरणी में एक ही स्थान पर रखा गया है।

समभारिक तत्व:—समभारिक तत्व वे तत्व होते है जिनका परमाणु क्रमांक भिन्न भिन्न होता है परन्तु परमाणु भार समान होता है।
जैसेआर्गन ,पोटेशियम ,व केल्शियम  समभारिक है क्योकि सभी का परमाणु भार समान 40 होता है परन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न भिन्न क्रमशः 18,19,व्20 होता है।इनके रसायनिक गुण भिन्न होते है।इन्हें आवर्त सरणी में अलग अलग स्थानों पर रखा गया है।

No related questions found

Made with in India
...