This is best gaming app

MRI और CT Scan में क्या अंतर है?

0 votes
asked in Difference by

1 Answer

answered by
/> एम आर आई स्कैन (MRI) का पूरा नाम मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (Magnetic resonance imaging ) है। MRI Scan एक ऐसी टेक्निक है जिसमें चुम्बकीय क्षेत्र (magnetic field) और रेडियो तरंगों की सहायता से शरीर के अंगों एवं उनकी कोशिकाओं का स्पष्ट एवं विस्तृत चित्र (images) बनाया जाता है। ज्यादातर एमआरआई मशीनें बड़ी एवं ट्यूब के आकार की चुंबकीय मशीन होती हैं। जब किसी व्यक्ति को एमआरआई मशीन के अंदर लेटाया जाता है तो  चुंबकीय क्षेत्र उस व्यक्ति के शरीर में अस्थायी रूप से हाइड्रोजन परमाणुओं का पुनर्निर्माण करता है। रेडियो तरंगे के कारण ये संगठित परमाणु एक बहुत ही कमजोर सिग्नल उत्पन्न करते हैं जो शरीर के विभिन्न अंगों का क्रॉस सेक्शनल इमेज बनाते हैं। इसके अलावा एमआरआई मशीन 3-D इमेज भी बनाती है जिसे विभिन्न कोणों से देखा जा सकता है। यह विभिन्न बीमारियों के निदान के लिए सुरक्षित एवं सटीक (accurate) इमेजिंग परीक्षणों में से एक है।

कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन (सीटी या कैट स्कैन) कंप्यूटर और एक्स-रे मशीनों को शरीर के क्रॉस-सेक्शनल चित्र बनाने के लिए उपयोग करता है। ये चित्र सामान्य एक्स-रे पिक्चर्स की तुलना में अधिक अच्छे तरीके से जानकारी प्रदान करती हैं। ये शरीर के विभिन्न भागों में नरम ऊतकों, रक्त वाहिकाओं और हड्डियों को दिखा सकते हैं।

सीटी स्कैन का उपयोग शरीर के कई भागों की अंदरूनी तसवीरें निकालने के लिए किया जाता है।  इसमें शामिल हैं -

सिर
कंधों
रीढ़ की हड्डी
दिल
पेट
घुटना
छाती, आदि।
सीटी स्कैन के दौरान, आपको सुरंग जैसी एक मशीन में लेटाया जाता है। इसके बाद मशीन के अंदर के भाग घुमते हैं और विभिन्न एंगल्स से चित्र ली जाती है। ये चित्र एक कंप्यूटर पर भेजे जाते हैं, जहां शरीर के एक विशेष क्षेत्र की 3-डी पिक्चर्स को बनाने के लिए उन्हें एकत्रित किया जा सकता है।

No related questions found

Made with in India
...